{"_id":"5f5a62138ebc3ea3e2210e33","slug":"crime-unnao-news-knp5818877123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने गई विद्युत टीम को घर में बंधक बनाया, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग करने गई विद्युत टीम को घर में बंधक बनाया, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। लशगरपुर गांव में बिजली चेकिंग करने गए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कटिया डाले एक युवक ने घर के अंदर बंधक बनाकर पीटा। किसी तरह जान बचाकर कर्मचारियों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कर्मचारियों की टीम बच पाई। टीजी द्वितीय ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक का शांति भंग में चालान कर दिया।
विद्युत उपकेंद्र औरास में कार्यरत टीजी द्वितीय अनूप कुमार मौर्या, राजकुमार, लाइनमैन टिंकू पाल, प्रदीप कुमार, राकेश राम प्रकाश और एसएसओ सोमदेव ग्राम सभा पूराचांद के मजरा लशगरपुर में बुधवार रात बिजली चेंकिग करने गए थे। जांच अधिकारियों को पता चला कि गांव का प्रताप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र नन्हा सिंह बिजली का कनेक्शन होने के बावजूद कटिया डालकर चोरी कर रहा है। पूरी टीम उसके घर गई तो कटिया पड़ी मिली। प्रताप से पूछताछ करके टीम के लाइनमैन प्रदीप कुमार और टिंकू पाल घर के अंदर चल रहे उपकरण चेक करने के लिए गए।
अंदर कटिया से दोना बनाने वाली मशीन, दूध डेरी मशीन व घर में प्रयोग में आने वाले सारे उपकरण चल रहे थे। इस पर टिंकू पाल वीडियोग्राफ ी करने लगे तो प्रताप सिंह ने घर के एक अन्य युवक व महिला के साथ मिलकर दरवाजा अंदर से बंद करके दोनों को बंधक बना मारपीट की। किसी तरह दोनों जान बचाकर बाहर आए तो उन लोगों ने लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। पूरी टीम किसी तरह जान बचाकर भागी और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर टीम मारपीट से बच पाई। देररात टीजी द्वितीय अनूप कुमार मौर्या ने प्रताप सिंह के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी। उधर, पप्पू ने भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ घर में घुसकर अभद्रता करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।