{"_id":"5e52ce908ebc3ef39d02e84c","slug":"crime-unnao-news-knp546534948","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कराने के शक में लोगों को ग्रमीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कराने के शक में लोगों को ग्रमीणों ने घेरा
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सेमरा में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने वालों के शक में ग्रामीणों ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को घेर लिया। सूचना पर पुलिस व हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता भी पहुंचें। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही वह चारों ग्रामीणों को चकमा देकर निकल गए। बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने गांव के एक परिवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसडीएम और सीओ हसनगंज ने भी थाने पहुंचकर एसओ सोहरामऊ व हिंदू संगठन के पदाधिकारी से जानकारी ली।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जैतीपुर के मजरा सेमरा में रविवार को एक कार से दो महिला व दो पुरुष दोपहर लगभग 12 बजे गांव पहुंचे। कार गांव की एक महिला के दरवाजे रुकी। कार से आए लोगों ने लोगों को इकट्ठा कर एक धर्म की जानकारी देनी शुरू की। धर्म परिवर्तन कराने का शक होने पर कुछ ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को घेर लिया। सूचना पर सोहरामऊ एसओ उरेश सिंह जब तक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचते ग्रामीणों को चकमा देकर कार सवार निकल गए। पुलिस के अलावा बजरंग दल के नितिन शुक्ला भी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव की एक महिला व उसके परिजनों को धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगाें का मददगार बताया। बजरंग दल के नितिन शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के परिवार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
माहौल बिगड़ने की सूचना पर एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार व सीओ रमेशचंद्र प्रलंयकर भी सोहरामऊ थाना पहुंचे। एसओ उरेश सिंह व बजरंग दल के पदाधिकारी से जानकारी ली। एसओ सोहरामऊ ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर धार्मिक उन्माद भड़ाकाने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसडीएम ने पुलिस टीम को सादी वर्दी में भ्रमण कर नजर रखने व चिह्नित करने को कहा है।