फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime news
राकेश की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक/मौरावां। दही और मौरावां थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन विक्रेता व किसान का शव फंदे से लटका मिला है। मोबाइल फोन विक्रेता के बाएं हाथ की कलाई में पेन से लिखा मिला कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के कुईथर गांव निवासी राकेश लोधी (25) की घर के बाहर मोबाइल फोन की दुकान है। सोमवार दोपहर उसका शव घर के जाल से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर खेत से पत्नी सुनीता घर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से पति का शव फंदे से नीचे उतारा। राकेश घर का इकलौता था। उसके बेटा प्रिंस (4) व बेटी श्रृद्धा (2) है। चौकी प्रभारी ने बताया की राकेश के बाएं हाथ की कलाई में पेन से लिखा मिला है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए। राकेश के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चली है।
विज्ञापन

वहीं, मौरावां थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी बिंदा प्रसाद यादव (60) का शव सोमवार दोपहर घर के पास आम के पेड़ से लुंगी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार बिंदा दोपहर में खेत जाने की बात कह घर से निकला था। वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोग बिंदा के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed