फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,court,dahej hatya,unnao news,unnao

दहेज हत्या में पति को आजीवन कारावास

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime,court,dahej hatya,unnao news,unnao
उन्नाव। दहेज हत्या के मामले में न्यायाधीश ने महिला के पति को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं सास, ससुर व ननद को दोष मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

पुरवा के रहने वाले कालीशंकर ने 2012 में बेटी नीतू की शादी बैगांव निवासी दीपक से की थी। पिता कालीशंकर का आरोप था कि शादी के बाद से दीपक और उनके अन्य घर वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। 21 दिसंबर 2017 को उन्होंने उससे मारपीट की थी। इसके बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विनय शंकर दीक्षित की दलीलों को सुन न्यायाधीश ने पति दीपक को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही धारा 498ए में उसे तीन साल और दहेज प्रतिषेध अधिनियम में दो साल की सजा सुनाई। वहीं, सास, ससुर और ननद को दहेज हत्या में दोष मुक्त कर दिया। धारा 437ए में 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र 15 दिन में जमा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed