फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cricketers Lali and Sheikh Rafia honoured in Lucknow

Unnao News: क्रिकेटर लाली और शेख राफिया लखनऊ में सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cricketers Lali and Sheikh Rafia honoured in Lucknow
फोटो-12-शेख राफिया को सम्मानित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह। स्रोत: खेल शिक्षिका - फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
गंजमुरादाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महिला क्रिकेटरों की नर्सरी बनता जा रहा है। अर्चना निषाद के बाद इस विद्यालय की दो अन्य छात्राएं लाली व शेख राफिया राज्य स्तरीय अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम में शामिल हुई हैं। दोनों खिलाड़ी अप्रैल में तेलंगाना में प्रस्तावित प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाती नजर आएंगी। रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दोनों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा लाली मुख्य रूप से गंजमुरादाबाद के मोहल्ला भटपुरवा की निवासी हैं। उनके पिता राजकुमार किसान हैं। वहीं कक्षा सात की छात्रा शेख राफिया बिल्हौर कानपुरनगर की मूल निवासी और वर्तमान में क्षेत्र के फतेहपुर खालसा में नानी के घर रहकर पढ़ रही हैं। इनके पिता अब्दुल अहमद भी खेती करते हैं। दोनों छात्राओं में क्रिकेट की प्रतिभा देखकर खेल शिक्षिका पूनम गुप्ता ने प्रशिक्षित किया। पिछले वर्ष अक्तूबर में जिला स्तरीय अंडर-17 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन किया गया था। राफिया विकेट कीपिंग के साथ ही दाहिने हाथ की बल्लेबाज है जबकि लाली तेज गेंदबाज है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी राज्यस्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। अच्छे प्रदर्शन पर दोनों खिलाड़ियों को पहले जिला स्तर और बाद में राज्य स्तर पर चयन किया गया। दोनों को सिकंदरपुर सरोसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया है। रविवार को लखनऊ में आयोजित शिक्षा विभाग के कार्यक्रम प्रगति-2026 आत्म सम्मान से समानता तक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बेटियों की सफलता पर लाली के पिता राजकुमार व मां सुनीता देवी और शेख राफिया के पिता अब्दुल अहमद व मां नूरजहां गदगद हैं।

फोटो-12-शेख राफिया को सम्मानित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह। स्रोत: खेल शिक्षिका

फोटो-12-शेख राफिया को सम्मानित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह। स्रोत: खेल शिक्षिका- फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed