{"_id":"6ade5850bba361bf3e0689e0","slug":"created-a-fake-id-and-circulated-an-obscene-video-unnao-news-c-221-1-uno1001-160192-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फर्जी आईडी बना अश्लील वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फर्जी आईडी बना अश्लील वीडियो किया वायरल
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बा निवासी भाई ने एक युवक पर बहन के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे उसने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के नाम से बनी आईडी देखी। बहन की फोटो और अश्लील स्टोरी लगी थी। मैसेज करके आईडी चलाने वाले से पूछा तो उसने गाली दी और आईडी व वीडियो न हटाने की बात कही। 19 अक्तूबर की शाम तीन बजे उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें नई वीडियो वायरल करने की बात कही गई।
पता चला कि आरोपी गौरव निवासी पन्नी टोला नानामऊ बांगरमऊ है। वह अपनी नानी के यहां रहता है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस को मैसेज, आईडी और वीडियो से संबंधित फोटो प्रतियां भी दी हैं। कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।