फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cousins died in road accident, chaos

सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, कोहराम

Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cousins died in road accident, chaos
हसनगंज(उन्नाव)। मौसेरी बहन को लेकर बाइक से लखनऊ के एक नर्सिंगहोम जा रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मौसेरी बहन की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के छोटाखेड़ा गांव निवासी अरुण सिंह ने डिलीवरी के लिए गुरुवार को अपनी गर्भवती पत्नी सुधा को लखनऊ बुद्धेश्वर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। रात में ही सुधा ने बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार सुबह पत्नी को देखने अरुण (26) अपने चचरे भाई अंकित सिंह (22) व मौसेरी बहन 28 वर्षीय सुंदरी के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से निकला। लगभग 12 बजे लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के घुरघुरी तालाब पुलिस चौकी से 500 सौ मीटर की दूरी पर उनकी बाइक पहुंची थी तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां अरुण व अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मौसेरी बहन का इलाज चल रहा है। घायल मौसेरी बहन ने ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। अरुण हेलमेट लगाए था। परिजनों के अनुसार मृतक अंकित की मां सत्यवती की भी 11 दिन पहले 17 अगस्त को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। अंकित 6 भाइयों मे चौथे नंबर का था। वहीं, मृतकअरुण सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। भाइयों के अलावा मां रामावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed