फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   court

उन्नावः दो मुकदमों में दर्ज हुए सदर विधायक के बयान

Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
court
उन्नाव। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमों में विधायक पंकज गुप्ता के न्यायालय में बयान दर्ज किए गए। हापुड़ की डीएम मेधा रूपम को गवाही के लिए सम्मन भेजा गया है। पुरवा विधायक अनिल सिंह व पूर्व एमएलए उदयराज यादव न्यायालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में सदर विधायक पंकज गुप्ता पर गंगाघाट, सदर कोतवाली और माखी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हुए थे। सोमवार को मुकदमे की पेशी थी। पंकज गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की कोर्ट में आए। दो मुकदमों में उनके बयान दर्ज किए गए। मुकदमों में गवाह एसके मौर्या, तत्कालीन विवेचक रमेशचंद्र गौतम व कांस्टेबल राजनाथ सिंह की गवाही हुई है। न्यायाधीश ने गवाही के लिए हापुड़ की डीएम मेघा रूपम को सम्मन भेजा है। मेघा रूपम तत्कालीन एसडीएम थीं। वहीं विधायक अनिल सिंह पर वर्ष 2017 में पुरवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव के मुकदमों की पेशी भी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय की कोर्ट में थी। दोनों न्यायालय नहीं पहुंचे। उनके वकील ने हाजिरी माफी का प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के लिए सभी मुकदमों में अगली तारीख 22 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed