फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Couple in accident and death of my brothers

हादसों में दंपति व ममेरे भाइयों की मौत

Fri, 14 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 14 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Couple in accident and death of my brothers
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोते-बिलखते नीरज के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति व ममेरे भाइयों की मौत हो गई। हसनगंज में सैरपुर गांव के पास लखनऊ के हरौनी निवासी बाइक सवार दंपति को किसी वाहन की टक्कर मार दी। दंपति अपने भतीजे के तिलक समारोह से लौट रहे थे। जबकि हिलौली-मौरावां मार्ग पर हादसे में डीसीएम की टक्कर से ममेरे भाइयों ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों युवक मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के रौतापुर नारायणपुर निवासी रामबाबू (45) पत्नी  मायावती (42) व गांव के ही संजय (30) पुत्र रोशन लाल के साथ बुधवार दोपहर हसनगंज थानाक्षेत्र के गयादीन खेड़ा निवासी साढ़ू के लड़के के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वह बाइक से वापस जा रहे थे। हसनगंज थानाक्षेत्र के सैरपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें मायावती व रामबाबू उछलकर सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हेें रौंद दिया। इससे दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक चला रहा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया और मृतदंपति का शव पोस्टमार्टम भेजा गया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। रामबाबू के लड़के धर्मेंद्र ने बताया कि वह आठ भाई हैं। पिता किसानी करते थे। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर चोपरा निवासी रोहित उर्फ ज्ञानू (19) पुत्र कल्लू की बुआ के लड़के का बुधवार को मुंडन संस्कार था। दोपहर वह शंकर बक्शखेड़ा निवासी मामा के लड़के नीरज (20) पुत्र राम सजीवन के साथ बुआ के घर मिलिकापुर बाइक से गया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। रोहित ममेरे भाई को उसके घर छोड़ने जा रहा था। तभी हिलौली-मौरावां मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से रोहित व नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवकों को सड़क पर पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रोहित के जेब में पड़े मोबाइल से सूचना उसके घरवालों को दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नियति का खेल, झटके में उजड़ गए दो परिवार
हसनगंज व मौरावां में हुए हादसों ने झटके में दो परिवारों को उजाड़ दिया। मौरावां में हुए हादसे में जान गंवाने वाले रोहित की छोटी बहन गोमती का गुरुवार को पुरवा के भीखमपुर तिलक जाना था। परिजन बेटी के तिलक की तैयारियों में व्यस्त थे। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। लेकिन रोहित के मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पिता कल्लू ने बताया कि गुरुवार को बेटी का तिलक चढ़ाने जाना था और 23 अप्रैल को शादी तय थी।

गोमती के तिलक में जो बाइक देनी थी उसी से रोहित बुआ के घर गया था। घटना में बाइक के परखचे उड़ गए। उन्होंने बताया कि तिलक और शादी फिलहाल टाल दी गई है। लखनऊ के बंथरा के रौतापुर नारायणपुर निवासी रामबाबू खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्च चलाते थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामबाबू व पत्नी मायावती परिवार को सभी सदस्यों की बेहतरी को लेकर हर वक्त सोचते थे। रामबाबू के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि वह आठ भाई हैं। पिता किसानी करते थे।  


तिलक में शामिल होने आए थे दोनों
रोहित दिल्ली में सिलाई का काम करता था। तीन दिन पहले ही वह घर आया था। उसका ममेरा भाई नीरज भी अमृतसर में प्राइवेट नौकरी करता था। ममेरी बहन के तिलक में शामिल होने के लिए वह बुधवार को अमृतसर से घर आया था। हादसों में रोहित व नीरज की मौत की खबर ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद नीरज की मां केतकी का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed