फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona

कोरोना से एक की मौत, 26 संक्रमित मिले

Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona
उन्नाव/बीघापुर। कोरोना से स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चपरासी की मौत हो गई। वहीं जिले में 26 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में आरटीपीसीआर जांच में 20 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

ओसियां गांव निवासी शिवराम (58) बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी के पद पर तैनात था। रविवार रात उसे बुखार आने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर लगी। परिजन स्वास्थ्य केंद्र लाए। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय के मुताबिक दो दिन पहले एंटीजन की जांच में वह संक्रमित आया था। आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजी गई थी। लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमितों में नवाबगंज 2, बिछिया 2, सिकंदरपुर सरोसी 1, बीघापुर 1, असोहा 1, बांगरमऊ 1, हिलौली 1, सफीपुर 1, गंजमुरादाबाद 3, पुरवा 3, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 7, शुक्लागंज 2 व दूसरी लैब से जांच कराने वालों में एक संक्रमित आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से एक की मौत हुई है। 57 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। इसमें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 2 व होम आइसोलेशन के 55 मरीज शामिल हैं।
लखनऊ पीजीआई जांच के लिए भेजे जाने वाले कोविड सैंपलों में 6158 सैंपल ऐसे हैं जिनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि वैसे तो कोरोना के मरीजों की संख्या में खासा कमी आई है लेकिन इन सैंपलों की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।

जिले में हुए टीकाकरण अभियान में 55 बूथों पर सोमवार को 1405 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इसमें पहला डोज लगवाने वालों में 1205 व दूसरा डोज लगवाने वाले 200 लोग शामिल हैं। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीका लगाने में कोवैक्सीन की 182 व कोविशील्ड की 1223 वायल प्रयोग की गई हैं। इसमें सबसे अधिक 292 लोगों ने अरबन सेंटर पर, शुक्लागंज में 140 व बिछिया में 110 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed