फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Corona Broken Meat and Leather Industry

कोरोना से टूटा मीट व चमड़ा उद्योग

Sat, 21 Mar 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona Broken Meat and Leather Industry
आईआईए के अध्यक्ष जीएन मिश्रा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले का उद्योग जगत भी कोरोना के कहर से अछूता नहीं है। विभिन्न देशों के बीच हवाई सेवा ठप होने से चमड़ा उद्यमियों का 2000 करोड़ का माल जहां का तहां फंसा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग न होने से चमड़ा उत्पादकों ने श्रमिकों की बैठकी कर दी है। वहीं, विदेशों में पैकेट बंद मांस का निर्यात करने वाले स्लॉटर हाउसों ने भी मांग न होने से उत्पादन लगभग बंद कर दिया है। प्रतिदिन 8 करोड़ का उत्पादन करने वाले स्लॉटर हाउसों में मार्च महीने में प्रतिदिन महज 1 करोड़ का माल तैयार हो रहा है। घाटे से बचने के लिए अबतक 7 हजार दैनिक श्रमिकों की बैठकी कराई गई है।
विज्ञापन

माघ मेला में दो माह की बंदी के बाद उबरने की कोशिश कर रहे चमड़ा उद्योग को कोरोना वायरस चपेट में ले रहा है। औसतन हर महीने दो हजार करोड़ के कारोबार पर ब्रेक लग गया है। उन्नाव जिले के दही चौकी व बंथर औद्योगिक क्षेत्र की 120 उद्योगों का 1500 करोड़ का माल चाइना, श्रीलंका, बांगलादेश, वियतनाम, हांगकांग, फ्रांस सहित कई देशों के एयरपोर्ट पर फंसा है।
विज्ञापन

मीट निर्यात का भी बुराहाल है। 1000 हजार करोड़ के आर्डर निरस्त हो चुके है। वहीं जिले में संचालित 6 स्लॉटर हाउसों में प्रतिदिन 8 करोड़ का होने वाला उत्पादन 1 करोड़ में सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम और लघु उद्योगों का भी बुरा हाल है। आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएसन) के अध्यक्ष जीएन मिश्रा ने बताया कि घरेलू और निर्यात कारोबार लगभग ठप है। बाजार में मांग नहीं है। दूसरे देशों और प्रदेशों से भी आर्डर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 600 करोड़ के कारोबार में 50 फीसदी कमी हो गई है।

उत्तर प्रदेश चमड़ा उद्योग संघ के उन्नाव चेप्टर के अध्यक्ष मो. ताज आलम ने बताया कि एक महीने में ही चमड़ा उद्योग कम से 6 महीने पीछे चला गया है। निर्यात किया गया माल विभिन्न देशों में हवाई अड्डों पर फंसा है। कस्टम से अनापत्ति लेकर उसे खरीदने वाली फर्म तक पहुंचा नहीं पा रहे हैं। बताया कि चमड़ा उद्योग का घरेलू व्यापार भी महज 20 फीसदी ही रह गया है।

चमड़ा उद्योग संघ के उन्नाव चेप्टर के अध्यक्ष मो. ताज आलम।

चमड़ा उद्योग संघ के उन्नाव चेप्टर के अध्यक्ष मो. ताज आलम।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed