फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Controversy over throwing garbage in front of the house, fighting

Unnao News: घर के सामने कचरा फेंकने पर विवाद, मारपीट

Mon, 20 Mar 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy over throwing garbage in front of the house, fighting

विज्ञापन
बेहटा मुजावर। नाली से कचरा निकालकर घर के बाहर फेंकने को लेकर रविवार को तकिया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पंहुचाया। जहां हालत गंभीर देख दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तकिया गांव निवासी राजू का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक नाली से कचरा निकालकर उसके दरवाजे पर फेंक देता है। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज व मारपीट को तैयार हो जाता है। शनिवार शाम उसकी चार वर्षीय बेटी नेहा के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पथराव किया था।
विज्ञापन

मौके पर पंहुची पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ था। रविवार दोपहर रिश्तेदारों के जाने के बाद आरोपी, अपने भाई व मामा के साथ उनके घर आया और तब्बल से वार किया। उसे बचाने आई पत्नी ममता और रिश्तेदार कमला को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित राजू का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली। रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed