{"_id":"4f01d95027d97d1f5f483d1ecb01d795","slug":"contractor-s-house-swept-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठेकेदार के बंद घर का सूपड़ा साफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के बंद घर का सूपड़ा साफ
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला गोंडा टोला निवासी बिजली मेकेनिक व कंाट्रेक्टर के बंद के घर के ताले तोड़कर चोर जेवर-नगदी समेत 20 लाख का माल चुरा ले गए। वृंदावन से लौटने के बाद ठेकेदार को वारदात की जानकारी हुई।
मोहल्ला गोंडाटोला निवासी जितेंद्र नाथ गुप्ता घर में ताला बंद कर सुमनलता, बेटे अभिषेक व बेटी सृष्टि गुप्ता के साथ रविवार शाम को कार से वृंदावन गए थे। सोमवार रात को चोरों ने घर और अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने सारा कीमती सामान पार कर दिया।
मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने घर का गेट खुला देखा तो कुछ ही दूर पर रहने वाले जितेंद्र के भाई अनूप गुप्ता को सूचना दी। जितेंद्र मंगलवार शाम को घर पहुंचे और पुलिस को सूूचना दी। कसबा चौकी इंचार्ज हंसराज यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन
चोर अलमारी में रखे 7.80 लाख रुपये, 400 ग्राम सोने और 2 किलो चांदी के जेवर के अलावा अन्य कीमती कपड़े व सामान समेत करीब 20 लाख का माल ले गए हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।