फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Contract workers of the electricity department demonstrated at the SE office

Unnao News: बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Contract workers of the electricity department demonstrated at the SE office
उन्नाव/सोनिक। अजगैन उपखंड कार्यालय के एसएसओ और आठ हेल्परों को हटाने के विरोध में बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने दही चौकी स्थित अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसई को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो मजदूर दिवस (एक मई) से सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

संविदा निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सिंह, करन प्रसाद, सुधीर निगम, रोहित कुमार, जितेंद्र मिश्रा, संदीप राठौर, महेंद्र आदि ने बुधवार दोपहर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग व प्रबंधन के अनैतिक रवैये से संविदा कर्मियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। लगातार दो माह का मानदेय नहीं दिया गया है। बिना किसी सूचना के अजगैन के एसएसओ व आठ हेल्परों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि कम स्टाफ होने से कर्मियों से 24 घंटे काम लेना श्रम कानून नियमों का उल्लंघन है। मांग की कि उनकी मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। यदि किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है तो संविदाकर्मी एक माई से से पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार एवं सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed