फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of road near Sonic turn will start from today, traffic will run on one lane for three days

Unnao News: सोनिक मोड़ के पास आज से बनना शुरू होगी सड़क, तीन दिन एक लेन पर चलेगा यातायात

Mon, 02 Dec 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Construction of road near Sonic turn will start from today, traffic will run on one lane for three days
उन्नाव/सोनिक। अगले तीन दिन कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास फिर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। इस दौरान एक लेन से दोनों तरफ का यातायात निकाला जाएगा। वहीं, रविवार को खराब सड़क को तोड़कर मलबा हटाया गया। इससे पूरे दिन वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) कानपुर-लखनऊ हाईवे की मरम्मत करा रहा है। इसके लिए 90 करोड़ का ठेका एक एजेंसी को दिया है। अक्तूबर में एजेंसी ने सोनिक मोड़ से पहले कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर सड़क बनाने का काम किया था। इस दौरान वाहनों को एक ही रूट से निकाला गया था। वाहन सवारों को करीब एक सप्ताह तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा था। अब लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर सोनिक मोड़ से दही चौकी पावर हाउस के बीच सोमवार से काम होने जा रहा है। रविवार को सोनिक मोड़ से करीब 500 मीटर आगे मुर्तजानगर नहर तक खराब सड़क को तोड़कर मलबे को हटाया गया। इसके चलते यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था अब गिट्टी-डामर बिछाने का काम करेगी। इसके चलते एक ही लेन से यातायात निकाला जाएगा। संस्था के साइट इंजीनियर अभय कुमार ने बताया कि कानपुर जाने वाली लेन पर मुर्तजानगर के पास काम शुरू कराया गया है। मशीन से पहले सड़क तोड़ी गई है। सोमवार से गिट्टी-डामर बिछाने का काम शुरू होगा। इस दौरान सोनिक मोड़ से दही चौकी तक वाहनों को एक ही लेन से निकाला जाएगा। इसकी जानकारी यातायात पुलिस को दे दी गई है। बताया कि अभी दही चौकी तिराहे तक काम किया जाना है। इसमें करीब दो से तीन दिन का समय लग सकता है। यातायात प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि काम शुरू होने की जानकारी मिली है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए सिपाहियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
निर्माणाधीन अंडरपास पर चार गर्डर रखने का काम पूरा
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर चार गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया गया है। रात करीब डेढ़ बजे गर्डर रखने का काम शुरू हुआ था। रात में कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया था। रात होने के बाद वाहनों की संख्या कम रही। इससे जाम के हालात नहीं रहे। सुबह आठ बजे काम समाप्त करके दोनों लेन चालू कर दी गईं। एक लेन पर कुल 10 गर्डर रखे जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed