फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of Lavani-Jhulumau road started

लवानी-झूलूमऊ मार्ग का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी

Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of Lavani-Jhulumau road started
फतेहपुर चौरासी। 50 गांवों के 40 हजार लोगों के लिए खुशखबरी है। लवानी-झूलूमऊ मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शुरू हो गया है। सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 4.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग ने 20 साल पहले लवानी-झूलूमऊ मार्ग का डामरीकरण कराया था। देखरेख व मरम्मत के अभाव में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। रणधीरखेड़ा व कोरटखेड़ा में जल निकासी की व्यवस्था न होने से गड्ढों में पानी भरने से हजारों लोगों का आवागमन दूभर है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह जुलाई को ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस पर सांसद साक्षी महाराज ने अधिकारियों को इस मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माया, अनुराधा सिंह, सोनेश्वरी, सोबरन, आरती, राधेश्याम, कृष्णदत्त बाजपेयी, छंगा, मनोज सिंह, राहुल शुक्ल आदि ने सड़क बनने पर खुशी जताई है। कहा कि इस सड़क के बनने से खैरीगुरुदासपुर, जाजामाऊ, समसपुर अटियाकबूलपुर, उम्मरपुर प्रीतम, खैरागाड़ा सहित 50 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed