{"_id":"67ed884ff4dde7bf8f0c272a","slug":"constable-suspended-for-misbehaving-in-police-line-while-drunk-unnao-news-c-221-1-uno1001-129066-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नशे में पुलिस लाइन में अभद्रता करने पर आरक्षी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नशे में पुलिस लाइन में अभद्रता करने पर आरक्षी निलंबित
Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस लाइन में नशे में अभद्रता कर रहे आरक्षी का एसपी ने जिला अस्पताल भेजकर डॉक्टरी परीक्षण कराया। शराब की पुष्टि होने पर बुधवार को उसे लंबित कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी धनंजय कुमार बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में आने-जाने वालों से अभद्रता कर रहा था। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल फोर्स भेजकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरी परीक्षण हुआ। इसमें शराब की पुष्टि हुई। इस पर एसपी ने तत्काल उसे निलंबित कर दिया है। बता दें कि इसके लिए पहले भी वह इस तरह की कई हरकतें कर चुका है। बताया यह भी जाता है कि उसका मानसिक संतुलन भी सही नहीं है। इसका इलाज भी चल रहा है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अनुशासन हीनता पर आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अनुशासन हीनता पर आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।