{"_id":"6ab2dbed3ed78916860b5fa3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-158172-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुरानी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाने के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुरानी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाने के बताए तरीके
विज्ञापन
पुराने कपड़ों से थैला बनाने की जानकारी देता कारीगर। स्रोत: आयोजक
नवाबगंज। नगर पंचायत के दो वार्डों में साहस एनजीओ ने पहारपुर फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छता और प्लास्टिक उन्मूलन पर कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें लोगों को पुरानी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाने की जानकारी दी गई।
वार्ड पांच में महिलाओं को गीले, सूखे और अन्य कचरे को अलग रखने के तरीके बताए। उन्हें ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन और बर्तन बैंक के उपयोग के लिए प्रेरित किया। वार्ड-8 के रंजीतखेड़ा में रिपेयर कैंप लगाया गया। यहां पुरानी वस्तुओं की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग करने के तरीके सिखाए गए।
पुराने कपड़ों से थैले बनाने का प्रदर्शन इसके अलावा कैंची और चाकू पर धार लगाने, बैग की चेन बदलने व जूते-चप्पलों की मरम्मत के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में सभासद संतोषी राजपूत, सचिन राजपूत, सूरज उपाध्याय, दीपिका कश्यप, फील्ड सुपरवाइजर दीपिका, स्नेहलता, आलोक गुप्ता और रोशनी आदि रहीं। (संवाद)