{"_id":"6ab2dc2ae3dd130fb1053cc3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158131-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से पिता-पुत्र सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस की टक्कर से पिता-पुत्र सहित तीन घायल
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में बस ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भदोही जिले के संजय द्विवेदी गाजियाबाद के लोनी में व्यवसाय करते हैं। सोमवार की रात वह भदोही से कार से गाजियाबाद जा रहे थे। बेटे तरुण ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे लहबरपुर गांव के पास कार में खराबी आ गई। इससे पिता संजय कार का बोनट खोलकर देखने लगे इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी, इससे कार के परखच्चे उड़ गए।
कार के बाहर खडे पिता, भाई शिवांक और तरुण घायल हो गए। पीआरवी ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को रात में ही अस्पताल भिजवाया गया था। तीनों की हालत सामान्य है।