फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   congress worker moove bharat jodo yatra

Unnao News: कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा

Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
congress worker moove bharat jodo yatra
उन्नाव। पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को ही जनता की हितैषी बताया। कहा कि देश का जितना विकास हुआ है वह कांग्रेस की ही देन है।
विज्ञापन

प्रादेशिक भारत जोड़ो पदयात्रा बाईपास पर स्थित पं. उमाशंकर दीक्षित की प्रतिमा से शुरू हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आवास विकास, मोतीनगर होते हुए हरदोई पुल पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा आईबीपी, बड़ा व छोटा चौराहा, गांधी नगर, शेखपुर नहर, मगरवारा, सहजनी, मरहला चौराहा, सब्जी मंडी, थाना तिराहा होते हुए शुक्लागंज में समाप्त हुई। यहां झंडा चौराहा पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री ने माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां ही जनहितकारी हैं। कांग्रेस ही जनता के हित के कार्य कर सकती है। इस समय भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। कहा कि जनता के मुद्दे पर केवल राहुल गांधी ही लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आमजन की लड़ाई लडऩे को तैयार है। यात्रा में तनुज पुनिया, पूर्व विधायक इंदल रावत, गौरी यादव, शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, दिनेश शुक्ला, राजीव रत्न राजवंशी, सुभाष सिंह, सुयश बाजपेयी व सुमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा नहीं चाहती निकाय चुनाव हो
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को किसी चुनाव से ना जोड़ा जाए। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कई जगह चुनाव हुए हैं, जिसके नतीजे भाजपा के विपरीत आए हैं। इसीलिए भाजपा नहीं चाहती कि निकाय चुनाव हो। भाजपा ने कोर्ट में जाकर मामले को उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चल रही बिकवाली, तानाशाही, बेतहाशा महंगाई के विरोध में यह यात्रा राहुल गांधी ने शुरू की है। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में अधिकतर सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार ही जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास अध्यक्ष और नीरज महामंत्री चुने गए
उन्नाव। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद इकाई शाखा का अधिवेशन व शैक्षिक संगोष्ठी कब्बाखेड़ा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुई। इसमें विकास मिश्रा जिलाध्यक्ष, नीरज मिश्रा महामंत्री, प्रेम सिंह कोषाध्यक्ष एवं रघुनंदन वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, कार्यालय मंत्री रामपाल, नरेंद्र विक्रम सिंह, प्रांतीय आय-व्यय निरीक्षक शिव मोहन सिंह, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष उमा निवास बाजपेई आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed