फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Congress killed political values: Rathore

कांग्रेस ने की राजनीतिक मूल्यों की हत्या : राठौर

Sun, 07 Jul 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress killed political values: Rathore
उन्नाव। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कहा कि जिस तरह राजनीतिक मूल्यों की हत्या कांग्रेस ने की, वैसा किसी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन

मोतीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि डॉ. मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक आधार हैं। कश्मीर से धारा 370 हटने की नींव में डॉ. मुखर्जी जैसे महापुरुषों का त्याग शामिल है। देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के लिए डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन का भी बलिदान दे दिया था।
विज्ञापन

राष्ट्र के प्रति डॉ. मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। इन महापुरुषों के आदर्शों पर चल कर ही भाजपा दो सांसदों से आज यहां तक पहुंची है। कश्मीर के मुद्दे पर लड़ाई लड़ते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। जिसका रहस्योद्घाटन कांग्रेस ने कभी नहीं होने दिया। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की बात करते हैं, जबकि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने न सिर्फ अपने राजनीतिक वर्चस्व को बचाने के लिए लोगों को जेल में डाला, बल्कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, सदर पंकज गुप्ता, सफीपुर बंबालाल दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हाथरस घटना का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा
पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने हाथरस घटना पर कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। राहुल गांधी के हाथरस जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि वह संदेशखाली (कोलकाता) में वीभत्स घटना होने पर ममता दीदी की सरकार के खिलाफ नहीं जाते हैं। यहां हाथरस पहुंच जाते हैं। कहा कि यूपी में कानून का राज है। भाजपा की सरकार सबसे सख्ती से निपटेगी।


साधन सहकारी समिति जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं

गंजमुरादाबाद। दसगवां में साधन सहकारी समिति कार्यालय बने डेढ़ वर्ष गुजर गए लेकिन आने जाने के लिए पक्के मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सोमवंशी ने शनिवार को उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम में आए सहकारिता मंत्री जेपी सिंह राठौर से मिलकर रास्ता निर्माण के लिए प्रार्थनापत्र दिया। जिस पर विधायक श्रीकांत कटियार ने पक्का मार्ग विधायक निधि से बनवाए जाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने बताया कि समिति तक 160 मीटर लंबा पक्का रास्ता बनवाने का आश्वासन मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed