फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Committee will be formed at block level for rural Kabaddi talents

Unnao News: ग्रामीण कबड्डी प्रतिभाओं के लिए ब्लॉक स्तर पर गठित होगी समिति

Tue, 12 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Committee will be formed at block level for rural Kabaddi talents
फोटो नंबर-2-बैठक में जानकारी देते सचिव डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल। स्रोत: एसोसिएशन - फोटो : विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर विधान परिषद सत्र में शिब्ली नेशनल कालेज आजमगढ़ का मुद्दा उठाते।
उन्नाव। जिला कबड्डी एसोसिएशन की बैठक में प्रतिभाओं को निखारने पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्टेडियम में कोच और कबड्डी मैट की मांग भी की गई। वहीं ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन




शुक्लागंज स्थित कार्यालय में सोमवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की बैठक कैप्टन राहुल तिवारी की अध्यक्षता में हुई।एसोसिएशन के सचिव डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय स्तर पर होने वाले चयन ट्रायल में अनदेखी की गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश खेल निदेशक और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव को पत्र लिखकर रोटेशन के आधार पर मंडल के अलग -अलग जनपदों में मंडलीय ट्रायल कराए जाने का अनुरोध किया जायगा। जिससे छोटे जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी मौके मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी खेल के विकास के लिए ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया जायगा। बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों का वार्षिक पंजीकरण कराया जाएगा और पंजीकृत खिलाड़ियों को परिचय पत्र जारी किया जाएगा। परिचय पत्र धारक खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल में शामिल किया जाएगा।

वहीं सेमिनार के माध्यम से खिलाड़ियों को कबड्डी के नियम, कबड्डी के सिग्नल, स्कोरिंग करने के तरीके, मुख्य निर्णायक, सहायक निर्णायक, लाइनमैन, स्कोरर और टाइम कीपर के कार्यों के विषय में जानकारी देकर जिला स्तर पर इनकी परीक्षा आयोजित कराने पर भी चर्चा की गई।




इसके बाद उत्तीर्ण खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय निर्णायक परीक्षा में शामिल कराया जाएगा इस दौरान सचिव कृष्ण प्रताप सिंह, कपिल पांडेय, कोषाध्यक्ष सोम गुप्ता,प्रीती गुप्ता, प्रणिता पांडेय, उत्कर्ष बाजपेई, सौरभ, प्रांशु सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed