फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Committee constituted to investigate payment of fake development works

विधायक की शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted to investigate payment of fake development works
उन्नाव। फर्जी विकास कार्यों के नाम पर भुगतान कराने के मामले में बीडीओ नवाबगंज के खिलाफ की गई शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

पांच जुलाई को डीएम को भेजे गए पत्र में मोहान विधायक बृजेश रावत ने बताया था कि राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में फर्जी कार्यों खंड विकास अधिकारी ने भुगतान कराया है। अधिकतर भुगतान व्यक्तिगत लाभ के लिए चिह्नित फर्मों को किया गया है। जबकि कई कार्य मौके पर हुए ही नहीं हैं। पकरिगवां में मस्जिद के पास से बाल गोविंद के घर की ओर सीसी रोड निर्माण दिखाकर अभी कुछ दिन पूर्व भुगतान किया गया। जबकि गांव में कोई मस्जिद अस्तित्व में ही नहीं है। इसी प्रकार अन्य पंचायतों में फर्जी और अधूरे कार्यों का भुगतान चिह्नित फर्मों पर किया गया है। क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कराए गए निर्माण कार्यों में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। जिस कारण भुगतान के बाद ही कई गांवों में इंटरलाकिंग व सीसी रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आरोप लगाया है कि चार जुलाई को बीडीओ द्वारा नियम विरुद्ध ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ मिलकर करोड़ों का फर्जी भुगतान किया गया है। विधायक ने मांग की कि बीडीओ का ट्रांसफर नवाबगंज से किया जाए। साथ ही वर्तमान कार्यकाल के सभी निर्माण कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की वसूली कराई जाए। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में एसडीएम हसनगंज, डीपीआरओ व पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम एक्सईएन को शामिल किया गया है। जल्द जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed