{"_id":"680d26be1bb80374af06589b","slug":"comment-came-on-the-post-of-the-female-advocates-ex-on-the-pahalgam-terrorist-incident-this-is-just-a-trailer-unnao-news-c-221-1-sknp1054-130182-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पहलगाम आतंकी घटना पर महिला अधिवक्ता के एक्स पर किए पोस्ट आया कमेंट... ये तो ट्रेलर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पहलगाम आतंकी घटना पर महिला अधिवक्ता के एक्स पर किए पोस्ट आया कमेंट... ये तो ट्रेलर है
Sun, 27 Apr 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। एक महिला अधिवक्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा वीडियो शेयर किया। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा... ये तो अभी ट्रेलर है। संदिग्ध व्यक्ति के कमेंट को गंभीरता से लेकर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और निर्देश पर सतर्कता बढ़ा दी। खुफिया एजेंसियां और सर्विलांस टीम भी जांच में जुटी हैं।
महिला अधिवक्ता की ओर से शेयर किए गए वीडियो पर तमाम लोगों ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। लेकिन एक व्यक्ति ने वीडियो पर अपने कमेंट में लिखा कि ये तो अभी ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है। कमेंट पढ़ते ही महिला अधिवक्ता सकते में आ गईं और पुलिस को जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी और सतर्कता और बढ़ा दी गई। कमेंट करने वाले व्यक्ति का कमेंट बॉक्स में नंबर छिपा होने से सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं।
पुलिस ने एक्स अकाउंट के जरिए उससे संपर्क किया और मामला पुलिस तक पहुंचने की जानकारी होते ही आरोपी ने करीब तीन घंटे बाद कमेंट को लेकर खेद जताया। उसने लिखा उन्नाव पुलिस सॉरी, अपने किए के लिए माफी चाहता हूं। हालांकि पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि भले ही आपत्तिजनक कमेंट लिखने वाले ने माफी मांग ली है, लेकिन हर तरह से जांच कर कमेंट करने वाले का पता लगाया जा रहा है। जो भी कानूनी कार्रवाई आवश्यक होगी, की जाएगी।