{"_id":"560a0c96048f0957c1e99ff8e0a1d73a","slug":"cold-drink-after-five-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पांच की हालत बिगड़ी, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पांच की हालत बिगड़ी, एक भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पांच लोगों की उल्टी शुरू हो गई। एक युवक की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बाकी बची कोल्ड ड्रिंक को सील कर दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी रिजवान खां (30) ने मोतीनगर स्थित एक बेकरी से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मंगवाई थीं। रिजवान और उसके साथ मोनू, रियाज, इस्लाम और अनुराग साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे इसी दौरान तीनों को उलटी होने लगी। कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कुछ बुरादा जैसा दिखाई दिया। रिजवान की हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बची हुई कोल्ड ड्रिंक सील कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन