{"_id":"6470fe332b37cbe30e065e24","slug":"cmo-found-five-workers-absent-in-two-chcs-unnao-news-c-12-1-254712-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीएमओ को दो सीएचसी में अनुपस्थित मिले पांच कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीएमओ को दो सीएचसी में अनुपस्थित मिले पांच कर्मी
Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सीएमओ ने औरास और मियागंज सीएचसी का निरीक्षण किया। सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। वहीं दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में अनुपस्थित पाए गए पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को पहले औरास सीएसची का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर उनका पारा चढ़ गया। स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। आपरेटर शिशिर मिश्रा और संविदा कर्मी अंकित कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद वह मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां भी अस्पताल परिसर में सफाई को लेकर कई खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार का निर्देश दिया। फार्मासिस्ट रोहित बाजपेई, संगीत त्रिपाठी और प्रशांत बाजपेई अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तीनों का एक दिन का वेतन रोका है। चिकित्सा अधीक्षक को सुधार करने का निर्देश दिया है।