फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Clothing store fire, loss of 30 lakhs

कपड़े की दुकान में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Thu, 31 Oct 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Clothing store fire, loss of 30 lakhs
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी में रेडीमेड कपड़े की दुकान में मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने इनवर्टर से शार्ट-शर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई है। कीमती कपड़े, साड़ी व फर्नीचर समेत लगभग 30 लाख के नुकसान की बात कही है। लेखपाल ने लगभग 25 लाख से अधिक के नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

कस्बा चकलवंशी निवासी प्रदीप सिंह पुत्र मुन्नू सिंह की श्री कलेक्शन साड़ी सेंटर के नाम से घर से कुछ दूर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। तीन अक्तूबर को दुकान का शुभारंभ किया गया था। बुधवार देर रात दुकान से धुआं उठता देख चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाना पुलिस को मामले की जानकार दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद कस्बे में आग लगने की सूचना फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। दुकान स्वामी प्रदीप सिंह भी परिजनों के साथ दुकान पहुंच गए। कस्बे के लोगों की मदद से जैसे ही ताला खोलकर शटर उठाया गया आग का विकराल रूप देख लोग सहम गए। दमकल को घटना की जानकारी देकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कंजौरा मेले से लौट रही दमकल गाड़ी भीड़ देख रुक गई और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर बाद शहर से तीन और एक घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल जवानों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप सिंह ने बताया कि दुकान में बिक्री के लिए रखा करीब 25 लाख का कपड़ा, साड़ी व दो लाख कीमत के फर्नीचर समेत लगभग 30 लाख का सामान जल गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रामस्वरूप ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed