{"_id":"5ebd95ed8ebc3e85b54f7a2a","slug":"cleanliness-and-sanitization-intensified-in-corona-infected-village-unnao-news-knp560179419","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन तेज
विज्ञापन
बीघापुर के कुतुबुद्दीन गढ़ेवा गांव में बिलीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काओं करते कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
बीघापुर(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीन गढ़ेवा में युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाई है। डीपीआरओ के निर्देश पर गांव में गुरुवार को सफाई कराई गई है। ग्रामसभा को जोड़ने वाले चार रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। बैरीकेडिंग कर पुलिस तैनात की गई है। सभी रास्तों और गलियों में ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव कराया गया।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीन गढ़ेवा निवासी 26 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। ग्रामसभा से होकर गुजरने वाले मार्गों में चिलौली, टेढ़ा व फुरसतखेड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे सील कर दिया गया है। देखरेख के लिए इन बैरिकेडिंग पर 12 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 15 सफाईकर्मी लगाकर गांव की सफाई कराई गई है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए फल सब्जी, राशन, मेडिकल व गैस सप्लाई के लिए एसडीएम स्तर से 6 पास जारी किए गए हैं। अभी तक किराना की दुकान खोलकर सामान बेच रहे लोगों की दुकानें बंद करा दी गई हैं। निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी को सामान की जरूरत है तो दुकानदार घर जाकर सामान दे सकता है। पुलिस एनाउंसमेंट करा रही है कि दूसरे राज्यों व शहरों से आने वालों की सूचना तत्काल दें ताकि समय से उसका चेकअप कराया जा सके।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्रामसभा के 290 घरों की करीब तीन हजार लोगाें में दूसरे राज्यों व प्रांतों से आने वालों की केस हिस्ट्री तलाशी जा रही है। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसे आइसोलेट कराया जाएगा। वहीं, बारासगवर एसओ हरिप्रसाद अहिरवार ने बताया कि तीन मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए 6 पास बनाए गए हैं। गैमक्सीन मिलाकर चूने का गांव में छिड़काव भी कराया गया है।