{"_id":"637e643ba34d060c46675a45","slug":"civic-unnao-news-knp729896860","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिकायतों के निस्तारण में सदर तहसील फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिकायतों के निस्तारण में सदर तहसील फिसड्डी
विज्ञापन
उन्नाव। कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में प्रभारी डीएम नरेंद्र सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों की समीक्षा की। तहसील सदर की स्थिति सबसे खराब मिलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस की समीक्षा में तहसील सदर निचले पायदान पर है। यह आपत्तिजनक है। इसमें अधिकारी सुधार करें। अधिकारियों को नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल को देखने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के दौरान पीड़ित से फीडबैक जरूर लें।
शिकायत कर्ता के असंतुष्ट रहने पर शिकायत को निस्तारित नहीं माना जाएगा। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निकायों में रैन बसेरे शुरू कर दिए जाएं। स्थायी व अस्थायी गोशालाओं में गोवंश को सर्दी से बचाने के इंतजाम भी किए जाएं। गोशालाओं में पर्याप्त शेड की व्यवस्था करा ली जाए। बैठक में एडीएम न्यायिक विकास कुमार सिंह, डीडीओ संजय कुमार पांडेय, बीएसए संजय तिवारी मौजूद रहे।