फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

उन्नावः गंगा का पानी कम, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Wed, 19 Oct 2022 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर चौरासी में भरे पानी को मंझाकर जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में चार सेंटीमीटर घट गया है। हालांकि ग्रामीणों की मुश्किलें अभी भी बढ़ी हुईं हैं। फतेहपुर चौरासी में पुलिया के पास सड़क कटने से आवागमन ठप हो गया। बीघापुर में दूलीखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। सोमवार शाम छह बजे 112.440 मीटर पर पहुंचा गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम चार सेंटीमीटर घटकर 112.400 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में कमी होने के बाद भी फतेहपुर चौरासी के गांव कुशेहर बंगला के लिए गए मार्ग पर कटान से लोग परेशान हैं। प्रधान रोशन ने बताया कि आठ सौ आबादी के गांव कुशेहर बंगला के लिए बना एकमात्र मार्ग कट जाने से लोगों का सीधे रोड से आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण कटान के पास गहरा गड्ढा होने से खेतों में भरे पानी से निकलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उधर, बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव दूलीखेड़ा के मजरे धरमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिवार से बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिर गया है। विद्यालय के चारों ओर पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। दूलीखेड़ा निवासी धनंजय यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग से आज तक सड़क नहीं बनवाई जा सकी है। इससे गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के दौरान मुश्किलें बढ़ जाती हैं। प्रधान श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि कई बार शिकायत की लेकिन स्कूल तक जाने के लिए सड़क नहीं बनाई जा सकी। आशीष यादव ने बताया कि गंगा व पांडु नदी के बीच बसी दूलीखेड़ा व लालखेड़ा ग्राम सभा में रहने वाले बच्चे प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed