फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अब जल्द ठीक होंगे बिजली फाल्ट

Fri, 11 Mar 2022 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
civic
विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी देते मोबीनीर्स ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विद्युत शिकायतों के लिए पूर्व में जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1912 को अपग्रेड किया जा रहा है। इस नंबर से अब सीधे सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) को जोड़ा जाएगा। आपूर्ति और फाल्ट की समस्या पर सीधे एसएसओ तक मैसेज पहुंचाया जाएगा। इससे वह लाइनमैन को मौके पर भेजकर तुरंत शिकायत का निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने, तार टूटने, मीटर बदलने, ट्रांसफार्मर की खराबी शिकायतें घर बैठे दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया था। अभी तक इस नंबर से जिले के एक्सईएन, एसडीओ ही जुड़े थे। इस कारण जब उपभोक्ता टोलफ्री नंबर पर कोई शिकायत दर्ज कराता था तो उसे पहले एक्सईएन के पास भेजा जाता था। एक्सईएन फिर अपने नीचे के अभियंताओं को भेजते थे। इससे समस्या के निस्तारण में काफी समय लग जाता था। इसको देखते हुए अब टोल फ्री नंबर को अपग्रेड किया जा रहा है। अपग्रेड के बाद नंबर पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पीडीनगर स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें टोल फ्री नंबर को चलाने वाली संस्था मोबीनीर्स इनफो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रभारी एके सिंह ने मौजूद एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed