{"_id":"622b408874b09e7a8f0750f6","slug":"civic-unnao-news-knp6849794149","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन
दिनेश त्रिपाठी एसपी उन्नाव। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विधानसभा चुनाव निपटने के बाद होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना पुलिस के लिए चुनौती बना है। एसपी ने किसी तरह के बवाल पर थानेदार की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की बात कही है। होली को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियाें की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विषम परिस्थिति में ही अवकाश मिलेगा।
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होली के बाद पूर्व की तरह पुलिस कर्मियों की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। कहा कि होली पर झगड़े-फसाद अधिक होते हैं। कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए उन्हाेंने सर्किल के सभी सीओ व एसओ को निर्देश दिए हैं कि त्योहार को लेकर सभी अलर्ट हो जाए। वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर उनके सहयोग से छोटे-छोटे-छोटे विवादों को निपटा लें। होलिका दहन स्थल को लेकर पूर्व में हुए विवादों की समीक्षा कर स्थित का जायजा लें। कहीं कोई विवाद या बवाल हुआ तो सीधे थानेदार की जिम्मेदारी तय कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, एसपी ने चुनाव परिणामों को लेकर कहा है कि जनता के फैसले का सभी स्वागत करें। हार-जीत को लेकर किसी तरह का विवाद न पैदा करें। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। होली और सब-ए-बरात आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।