फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

जामः 10 मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा

Thu, 20 Jan 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
civic
शहर के छोटा चौराहा के पास भूमिगत सीवर लाइन के लिए हो रही खुदाई के दौरान लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में भूमिगत सीवर लाइन के लिए मेनहोल चेंबर बनाने के काम में जल निगम की सुस्ती दो महीने से लोगों के लिए मुसीबत बनी है। गुरुवार को एबी नगर में एक और गड्ढा खोदा गया। एक ही लेन में दो जगह एक लेन बंद होने से पूरा दिन जाम लगा। हालत यह रही कि दस मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दिनभर जाम मुसीबत बना रहा। जल निगम अमृत योजना (अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) के तहत शहर में सीवर लाइन व मेनहोल चेंबर बनाने का काम करा रहा है। मौजूदा समय में सदर बाजार के पास काम चल रहा है। गुरुवार को इसी लेन पर एबी नगर में छोटा चौराहा के पास एक और चेंबर के लिए खोदाई की गई। जाम से निपटने के इंतजाम किए बिना ही निर्माण एजेंसी ने काम शुरू करा दिया। पूरी सड़क पर दूर तक मिट्टी फैली होने और नाली का पानी भरने से वाहन सवारों और पैदल आवागमन करने वालों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के अलावा कचहरी रोड, सब्जी मंडी तक दिन में कई बार जाम रहा। जल निगम के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि गड्ढा खोदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी फैलने से दिक्कत हुई है। मिट्टी को हटवाकर वाहनों के लिए आवागामन का रास्ता साफ कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed