{"_id":"619a7e9b588846078a149181","slug":"civic-unnao-news-knp6652941198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण में डीएम को मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण में डीएम को मिलीं खामियां
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मेथी टीकुर में लगे मतदाता पुनरीक्षण कैंप में बीएलओ से जानकारी लेते डीएम रवींद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने व अन्य संशोधन के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सफीपुर व मोहान में बनाए गए बूथों में पहुंचकर जांच की। उन्हें कई खामियां मिलीं। बीएलओ गैरहाजिर मिले और उपस्थित कई बीएलओ सही जानकारी तक नहीं दे सके। डीएम ने एक जनवरी 2021 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी लोगों को नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कहा।
डीएम रवींद्र कुमार मेथीटीकुर के बूथ संख्या 151 पहुंचे। यहां तैनात बीएलओ मोरन चौधरी दो महीने से चिकित्सीय अवकाश पर मिले। किसी दूसरे बीएलओ की तैनाती नहीं की गई है। इस पर तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया। अमुलुद्दीनपुर प्राथमिक स्कूल में बने बूथ संख्या 157 में तैनात बीएलओ से फार्म 17 भरने की जानकारी लेने के साथ पुरुष व महिलाओं का लिंगानुपात जाना तो वह 1000 पुरुष के सापेक्ष 697 मिला। डीएम ने कहा कि फार्म 17 की समान रूप से जांच के बाद ही सत्यापन की कार्रवाई पूरी की जाए।
मेथीटीकुर के बूथ संख्या 149,150, 152 153 में उपस्थित मिले बीएलओ से डीएम ने फार्म 67 व 8 के साथ लिंगानुपात की जानकारी ली। बीएलओ उनके सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने बीएलओ के प्रशिक्षण पर भी सवाल उठाए। तहसीलदार सफीपुर से कहा कि सभी बीएलओ को उनके कामों की जानकारी सही से दी जाए।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव राजेपुर में डीएम ने चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने बीएलओ पर सूची में नाम न बढ़ाने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम व बीईओ को सुधार की चेतावनी दी। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी कर रहे सहायक शिक्षक दीपक वर्मा व शिक्षामित्र अवधेश कुमार की लापरवाही पर बीईओ से कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा है। सुधार न मिला तो कार्रवाई होगी।
पुरवा विधानसभा क्षेत्र के 474 बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण का काम हुआ। यहां 18 साल के मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए व मृतकों के नाम सूची से हटाए गए। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने तुसरौर, मुरैता, मौरावां व तहसीलदार विराग ने पुरवा, गदोरवा, भूलेमऊ बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सब सही मिला।