फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

ट्रक खराब होने से हईवे पर पांच घंटे लगा जाम

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव में हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। टोल टैक्स बचाने के लिए हाईवे पर पक्षी विहार के पास से मोड़ते समय ओवरलोड मौरंग भरा ट्रक खराब हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की पांच किमी लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मंगवाया। ओवरलोड ट्रक के कारण हाइड्रा भी पलट गया। इससे उसका चालक चुटहिल हो गया। पुलिस ने दूसरा हाइड्रा मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटवाया। पांच घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

हमीरपुर से मौरंग लेकर ट्रक लखनऊ-कानपुर हाईवे से होकर गुरुवार सुबह बहराइच जा रहा था। चालक भूरा के अनुसार ट्रक मालिक लगातार उसके संपर्क में था। पक्षी विहार के पास पहुंचते ही मालिक ने ओवरलोडिंग में टोल अधिक लगने की बात कह मोहान मार्ग से होकर जाने की बात कही। मालिक का फोन कटते ही भूरा ने सुबह सात बजे ट्रक को पक्षी विहार के पास से मोड़ दिया। अचानक ट्रक का क्लच टूटने से वह बीच सड़क बेड़ा खड़ा हो गया। देखते ही देखते हाईवे की दोनों लेन पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाने के लिए हाइड्रा बुलवाया। ट्रक को हटाते समय हाइड्रा पलट गया। चालक रिंकू (25) को मामूली चोटें आईं। दूसरा हाइड्रा बुलवाकर ट्रक को सड़क से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed