फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

दो लाख लोग 24 घंटे पानी के लिए तरसे

Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। लगातार चार दिनों से शहर के सिविल लाइंस सहित आधे शहर की बाधित जलापूर्ति ने चौथे दिन पूरे शहर को चपेट में ले लिया। दो लाख आबादी को 24 घंटे तक पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सोमवार शाम जलापूर्ति चालू होने पर पानी का प्रेशर बढ़ा तो कल्याणी मोड़ के पास हल्का रिसाव शुरू हो गया। हालांकि जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि वहां पाइप लाइन फटने का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा शहर में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने में की गई मनमानी ने तीन दिन से सिविल लाइंस समेत आधे शहर को परेशान कर रखा है। चौथे दिन लगातार 24 घंटे तक पूरे शहर को पानी के लिए तरसा दिया। दो लाख की आबादी पानी की किल्लत से जूझती रही। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए जल निगम अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना के तहत भूमिगत पाइप लाइन डाल रहा है। सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस क्लब और कलक्ट्रेट के पास तीन दिन में पांच जगह नगर पालिका की भूमिगत पाइप लाइन फटने और मौहारीबाग ट्यूबवेल बंद होने से आधे शहर की जलापूर्ति बाधित रही। टूटी पाइप लाइन से तेज बहाव होने से फाल्ट की मरम्मत न हो पाने से जल निगम ने रविवार शाम चार बजे नगर पालिका के अन्य ट्यूबवेल (अवास विकास कालोनी को छोड़कर ) बंद कराए। रविवार रात और सोमवार को दिनभर चली मरम्मत के बाद शाम पांच बजे जलापूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

पानी की समस्या से परेशान लोग नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों को फोन करते रहे। समस्या को देखते हुए कई मोहल्लों में नगर पालिका ने टैंकर से पानी पहुंचाया। सिविल लाइंस रामपुरी के सभासद प्रवीण मिश्रा भानू ने लोगों की समस्या को देखते हुए पानी के टैंकर मंगवाए तो पहले पानी भरने को लेकर लोगों में मारामारी मच गई। यही हाल अन्य मोहल्लों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
नगर पालिका जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी बिना जानकारी दिए रात में ड्रिलिंग कर रही है। जल निगम से कहा गया है कि नवरात्र और आने वाले त्योहारों तक ड्रिलिंग का काम रोक दें।

-
जल निगम के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि एजेंसी को आदेश दिए हैं कि वह नगर पालिका से पुरानी भूमिगत पाइप लाइनों की जानकारी करने के बाद ही ड्रिलिंग करें ताकि ऐेसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed