फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Sat, 09 Oct 2021 07:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
civic
रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते डीआरएम सुरेश कुमार सप्रा संवाद। सं - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मिशन रफ्तार परियोजना के गति पकड़ने के साथ ही ट्रेेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। हरौनी से गंगाघाट रेलवे स्टेशन तक पड़ने वाली सभी सात रेलवे क्रासिंग बंद होंगी। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार पुल या अंडर पास बनाए जाएंगे। इससे लोगों को जाम से मुक्ति और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। परियोजना पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करने आए डीआरएम सुरेश कुमार सप्रा ने बताया कि रेलवे क्रासिंगों को बंद करने के लिए रेलवे विभाग मिशन रफ्तार परियोजना की जल्द ही शुरुआत करने जा रहा है। परियोजना की स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस परियोजना के तहत लखनऊ से कानपुर तक की जाम से जूझने वाली रेलवे क्रासिंग बंद कर ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सोनिक, जैतीपुर, पिपरसंड में लूप लाइन डलवाई जानी है। ताकि इमरजेंसी में ट्रेनों को खड़ा कराया जा सके।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर डीआरएम को प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों के कोच की जानकारी देने के लिए लगे कोच पोजीशन डिसप्ले खराब मिले। उन्होंने सीनियर डीएसटी (वरिष्ठ मंडल सिंग्नल एंड टेलीकॉम) को चेतावनी देते हुए सुधार के लिए कहा। रेलवे कैंटीन में कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस देखने के साथ ही बिकने वाले सामान की गुणवत्ता देखी। प्लेटफार्म नंबर पांच पर सफाई कराने के आदेश दिए। उन्नाव-बालामऊ रेलवे ट्रैक भी देखा। ट्रेनों के संचालन के लिए लगे कंट्रोल पैनल कक्ष में पैनल का संचालन सही नहीं मिला। स्टेशन मास्टर को व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट घर पर डीआरएम ने मुंबई की टिकट कैं सिल कराने आए यात्री रामकुमार से रेलवे सेवा की जानकारी ली। उसने व्यवस्थाएं ठीक होने की बात कही। रेलवे काउंटर पर पुरी का रिजर्वेशन कराए आए आदर्शनगर निवासी बुजुर्ग संतोष कुमार बाजपेई डीआरएम से मिले। उन्होंने कहा कि रिजर्वेशन में सीनियर सिटीजन को छूट नहीं मिल रही है। डीआरएम ने कहा कि उनकी बात मंडल के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed