फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

डीएम ने चेताया, राइट टाइम हो जाएं अफसर वरना एक्शन

Sat, 09 Oct 2021 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
civic
विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अफसरों को चेताया है कि वह रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दफ्तरों में बैठकर जनता की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करें। इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनने का आदेश दिया था। इसके बाद अमर उजाला ने दो दिन तक अधिकारियों की तय समय में उपस्थिति देखी। कई अधिकारी सुबह निर्धारित समय पर अपनी कुर्सी पर नहीं मिले थे। डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए गंभीरता दिखाई है। उन्होंने विकास भवन में बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि सुबह निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें। तहसीलों में सभी एसडीएम भी 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहेंगे। अधिकारी अपने विभागीय बेसिक फोन भी दुरुस्त रखेंगे। बेसिक फोन के माध्यम से उनकी उपस्थिति जांची जाएगी। एसडीएम से कहा कि ओवरलोडिंग पर अभियान चलाकर वाहनों के चालान करें।
विज्ञापन

कर करेत्तर एवं राजस्व लक्ष्य वसूली बैठक में डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी से गोदाम व शराब दुकानों का रोस्टर के अनुसार निरीक्षण कराएं। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि टॉप टेन के बकायेदारों से वसूली के लिए आरसी जारी की जाएं। अनुपस्थित मिले एआरटीओ प्रवर्तन का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण एवं सत्यापन कार्य समय से पूरा करने को कहा। गोशालाओं के निर्माण को तुरंत पूरा करने एवं उसमें मवेशियों को रखने के आदेश दिए। गंगा एक्सप्रेसवे की समीक्षा करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण लगभग पूर्ण होने को है। कहा कि शत-प्रतिशत रकबा का पुनर्गठन किया जाए। इस दौरान एडीएम राकेश सिंह, सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed