फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

नगर पालिका बोर्ड की बैठक फिर स्थगित

Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
civic
बैठक स्थगित होने के बाद बाहर निकलते सभासद। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर पालिका बोर्ड की बहु प्रतीक्षित बैठक में एक बार फिर बजट प्रस्ताव पास नहीं हो सके। सभासदों ने दिवंगत महिला सभासद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। प्रस्तावित कार्य योजना के अनुसार इस बैठक में 45 करोड़ की स्वीकृतियां होनी थीं। अध्यक्ष और प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर ने बताया कि अगले सप्ताह बैठक फिर बुलाई जाएगी। अगर नहीं हो पाई तो शासन को पत्र लिखकर सीधे बजट पास कराएंगे, ताकि विकास कार्य और कर्मचारियों को वेतन मिल सके।
विज्ञापन

नगर पालिका में बोर्ड बैठक न होने और बजट पास न होने से आर्थिक संकट चल रहा है। कर्मचारियों का वेतन सहित जरूरी विकास कार्य रुके हुए हैं। जिस बैठक को फरवरी महीने में हो जाना चाहिए था वह 9 महीने बाद अक्तूबर में भी नहीं हो पाई। इस पहले बुलाई गई दो बैठकें भी कोरम पूरा न होने से स्थगित हो चुकी हैं। प्रभारी ईओ/एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने सभासदों से बातचीत और सहमति पर गुरुवार को बोर्ड की बैठक बुलाई थी। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने बोर्ड सदस्य और वार्ड नंबर 26 किशोरीखेड़ा की दिवंगत सभासद रंजीता यादव को श्रद्धांजलि दी। बैठक एजेंडा के पहले बिंदु के आधार पर सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभासदों ने यह कहकर बैठक स्थगित करने की मांग कर दी कि शोक सभा के बाद सदन में अन्य बिंदुओं पर चर्चा न करने की परंपरा है। सभी सभासदों ने सामूहिक सहमति दी। इसके बाद बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार और प्रभारी ईओ सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि बैठक स्थगति हो गई है। अगले सप्ताह बोर्ड की बैठक बुलाकर बजट पास कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि जरूरी काम तो हो सकें। प्रभारी ईओ ने बताया कि अगर अगली बैठक भी नहीं हो पाती है तो शासन को पत्र और प्रस्ताव भेजकर उन्हें पास कराया जाएगा। अक्तूबर में तो अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए बैठक होनी चाहिए थी। बताया कि जल्द ही बैठक की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हालांकि एक दिन चलने वाले सदन में लोकसभा और विधानसभा सत्र की तर्ज पर श्रद्धांजलि सभा के बाद बैठक स्थगित करने को लेकर कई सभासदों ने गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed