फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

घरों से मंदिरों तक देवी के जयकारों की गूंज

Sat, 09 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
नवाबगंज कुशहरी देवी मंदिर में भक्तों द्वारा लाया गया प्रसाद चढ़ाते पुजारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रम्हचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की। घरों से देवी मंदिरों तक मां की भक्ति की बयार बही। भोर पहर से मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ शाम तक बनी रही।
विज्ञापन

शहर के कल्याणी देवी मंदिर, बड़े दुर्गा मंदिर, पूर्णादेवी धाम, बक्सर के चंद्रिका देवी धाम, नवाबगंज कुसुंभी स्थित कुशहरी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर के कपाट भोर पहर खोल दिए गए। मंदिर समिति सदस्य व पुलिस जवान लोगों को लाइन में लगवाकर मंदिर में प्रवेश दिलाते रहे। इस दौरान भक्तों ने मेवा मिष्ठान, फल, चुनरिया व श्रृंगार का सामान मां के चरणों में भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिला भक्तों ने मंदिरों व घरों में भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया। वहीं, अचलंगज थाना परिसर स्थित मां महामाई के दरबार में भोर पहर ही धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया था। सुबह के 6 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर हाजिरी लगाई। माथा टेक मन्नतें मांगी। कस्बे से करीब दो किमी दूर मवईया माफी गांव स्थित मां ज्वालामुखी धाम में भी मां के दर्शन व पूजन को शाम तक भक्तों की कतार लगी रहीं। देर शाम महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed