{"_id":"6141fced8ebc3eb72e5e59a2","slug":"civic-unnao-news-knp6522842123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, नई सड़कों पर करिए सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, नई सड़कों पर करिए सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बनी 28 सड़कों का लोकार्पण किया गया। इन सड़कों पर ग्रामीणों का सफर सुहाना होगा।
जनपद में पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 80 किमी की 28 सड़कों का निर्माण कराया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से इन सड़कों का लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया। पीएमजीएसवाई के अधिशाषी अभियंता एसके जैन ने बताया कि 7.92 करोड़ से इन सड़कों का निर्माण कराया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान जिला पंचायत की भी कई सड़कों का लोकार्पण होना था लेकिन बारिश के चलते पेंटिंग न होने से कार्यक्रम टल गया। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, एमएलसी अरुण पाठक के प्रतिनिधि संजीव द्विवेदी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह मौजूद रहे।
जिले की 1182.20 किमी की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। इनकी मरम्मत के लिए 4.05 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 15 सितंबर से 15 नवंबर तक सभी खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे भरने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी को 154.4 किमी के राज्यमार्ग, 72.42 किमी के जिला मार्ग, 90.30 किमी की शहरी और 865.08 किमी की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत करानी है। यह सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहन सवार जानलेवा गड्ढों में फंसकर चुटहिल हो रहे हैं। गड्ढों की मरम्मत के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड को 2.12 करोड़ और निर्माण खंड प्रथम को 1.93 करोड़ की राशि दी है। अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि 15 नवंबर तक हर हाल में सड़कों को गड्ढामुक्त कर लिया जाएगा।