{"_id":"6140d93d8ebc3e9e6324ade7","slug":"civic-unnao-news-knp652184488","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में न हो गांवों में बिजली कटौतीः ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में न हो गांवों में बिजली कटौतीः ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से बिजली आपूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं से कहा कि सूर्यास्त से सूर्योदय तक गांवों में अंधेरा न हो। बिल सही और समय से जारी हो। बिलिंग से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए।
मंगलवार को ऊर्जा मंत्री वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, एमएलसी अरुण पाठक, पुरवा के अनिल सिंह व मोहान के बृजेश रावत से जुड़े और विधानसभा क्षेत्रवार बिजली आपूर्ति की जानकारी ली। बताया कि पर्याप्त बिजली है। आपूर्ति में लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। कहा कि सूर्यास्त से सूर्योदय तक गांवों में अंधेरा न हो। जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बदलने के साथ ही क्षमता वृद्धि, नए उपकेंद्र प्रस्तावों की वर्तमान स्थिति, तैयार उपकेंद्रों के ऊर्जीकरण से चल रहे विकास कार्यों की जानकारी 48 घंटे के अंदर सभी जनप्रतिनिधियों को दें। ऊर्जा मंत्री ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की शिकायत पर स्टोर में सामान की उपलब्धता और गुणवत्ता जांचने के आदेश दिए। कहा कि निर्बाध आपूर्ति के लिए इंजीनियर लगातार पेट्रोलिंग करें। आवश्यक होने पर शटडाउन की सूचना पहले से दें। उन्होंने जिला ऊर्जा समिति की बैठक कर नियमित समीक्षा के भी आदेश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के लिए प्रस्ताव मांगे। बताया कि इस योजना के तहत नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण, ओवरलोड 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, एलटी लाइनों पर एबी केबलिंग, 33 केवी व 11 केवी के फीडरों का विभक्तीकरण, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, नए 11 केवी फीडरों का निर्माण कार्य कराए जाने हैं। एमडी को जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर कारपोरेशन को भेजने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुनें। 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें।