फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

दिसंबर से पहले गड्ढामुक्त कराएं सड़कें वरना भुगतेंगे

Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic
विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचाय? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दिशा (विकास समन्वय व निगरानी समिति) की बैठक में कानपुर-लखनऊ हाईवे की अव्यवस्थाओं पर सांसद और विधायक ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को निशाने पर लिया। जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर गड्ढों, छुट्टा मवेशी, टोल, एंबुलेंस व हाईमास्क लाइटों से जुड़े सवाल दागे। सांसद ने डीएम से कहा कि हाईवे की अव्यवस्थाओं की जांच के लिए अधिकारी व विधायकों की एक टीम बना दी जाए। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराएं। ईओ से कहा कि शहर से लेकर गांव तक की सड़कें दिसंबर से पहले गड्ढामुक्त हो जानी चाहिए। सुधार न हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

दिशा की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहे सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा की तो इसमें कानपुर-लखनऊ हाईवे का भी जिक्र आया। इस पर मोहान विधायक बृजेश रावत ने नवाबगंज स्थित टोलप्लाजा के कर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अभद्रता का मुद्दा उठाया। विधायक ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) एनएच गिरी से सवाल किया कि क्या टोल कर्मियों का कहीं कोई सत्यापन कराया गया है। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि हाईवे पर गलत तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम लगता है। इसमें एंबुलेंस भी फंसती हैं। पीडी ने कहा कि एंबुलेंस को तुरंत निकलवाया जाता है।
विज्ञापन

एमएलसी ने पूछा कि एंबुलेंस को कितने समय में निकलवाया जाता है। पीडी इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एमएलसी ने हाईवे पर मार्ग प्रकाश के लिए लगी हाईमास्ट लाइटों का जिक्र करते हुए पूछा कि जब बिजली चली जाती है तो लाइटें कैसे जलती हैं। पीडी ने बंद हो जाने की जानकारी दी। एमएलसी ने कहा कि बिजली न होने पर जनरेटर से लाइटें जलाने का प्रावधान है। कितने स्थान पर जनरेटर लगाया गया, इसका पीडी जवाब नहीं दे सके। सांसद ने सवाल किया कि हाईवे पर कितनी जगह एनएचएआई की एंबुलेंस खड़ी होती हैं तो पीडी बगलें झांकने लगे। सदर विधायक पंकज गुप्ता की मांग पर सांसद ने डीएम रवींद्र कुमार को हाईवे की अव्यवस्थाओं की जांच के लिए एक टीम बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि टीम में विधायकों के साथ सीडीओ को रखकर जांच कराई जाएगी। सांसद ने टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के अंदर आने वाले गांवों की सूची प्लाजा पर चस्पा कराने के लिए कहा। पीडी ने भल्लाफार्म, नवाबगंज चौकी, चमरौली, पक्षी विहार व पूर्णादेवी मंदिर के पास हाईमास्क लाइट लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने शहर की ध्वस्त खासकर लोकनगर मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए ईओ को अल्टीमेटम दिया। वहीं अमृत योजना से खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराने पर जल निगम एक्सईएन से नाराजगी जताई। सांसद ने साफ कहा कि योजना की पूरी जानकारी करने के बाद ही अधिकारी बैठक में आएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास व कांशीराम कालोनी के आवासों की जांच कराने को कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। बिजली अधिकारियों को उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed