फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 20 हेक्टेयर भूमि अधिगृहण का रास्ता साफ

Mon, 23 Aug 2021 07:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव/बिछिया। सदर तहसील के ओरहर गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आ रही 20 हेक्टेअर भूमि के अधिगृहण का रास्ता साफ हो गया है। विभिन्न कारणों से लंबे समय से भूमि का बैनामा अटका हुआ था। सोमवार को छुट्टी के दिन डीएम ने अधिकारियों के साथ गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और निस्तारण भी कराया।
विज्ञापन

ओरहर में 350 किसानों की 46 हेक्टेअर भूमि गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आ रही है। राजस्व विभाग के अधिकारी पिछले तीन माह से किसानों की जमीन की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। हालांकि काफी प्रयास के बाद मात्र 26 हेक्टेअर भूमि का ही बैनाम हो पाया। शेष भूमि में नक्शे व मुआयने में अंतर मिला। कुछ चकबंदी के चलते विवादित थी। कुछ भूमि के मालिक बाहरी प्रदेशों में रह रहे हैं। इस कारण उनकी भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। डीएम रवींद्र कुमार सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और राजस्व अमले के साथ सोमवार को ओरहर गांव पहुंचे। पंचायत भवन में किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों की रजिस्ट्री का काम धीमा पाए जाने पर बातचीत की। साथ ही मौके पर ही अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि 350 किसानों की 46 हेक्टेअर भूमि की रजिस्ट्री होनी थी। अब तक 50 प्रतिशत किसानों की 26 हेक्टेअर भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। कुछ मामलों की रजिस्ट्री में चकबंदी समेत अन्य बिंदुओं का पेंच फंसा था। इसके निस्तारण के लिए गांव में कैंप लगाया गया। इस दौरान काफी किसानों की समस्याएं हल कर दी गई हैं। किसानों से कहा गया है कि वह जल्द सहमति पत्र दे दें। वहीं जो शेष बचे हैं उनके लिए मंगलवार को भी गांव में कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान सदर तहसीलदार अतुल सिंह के अलावा गांव के लेखपाल विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास अक्तूबर में प्रस्तावित है। इसको देखते हुए शिलान्यास से पहले भूमि अधिगृहण की कार्रवाई पूरी करने की कवायद में जिला प्रशासन के अधिकारी लगे हुए हैं। अभी सहमति के आधार पर भूमि का अधिगृहण किया जा रहा है। यदि बाद में विशेष परिस्थितियां बनती हैं तो अनिवार्य अधिगृहण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed