फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

तीसरी बार अर्जी, सुनवाई नहीं

Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
बांगरमऊ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समसयाएं सुनते एसडीएम दिनेश कुम - फोटो : UNNAO
उन्नाव/बांगरमऊ। नेवल गांव निवासी नूरहसन प्रार्थनापत्र लेकर बांगरमऊ तहसील पहुंचे। काफी देर तक इंतजार किया। डीएम के न पहुंच पाने की जानकारी होने पर वह मायूस हो गए। बताया कि खतौनी में नाम बदलवाना है। लेखपाल पहले कई बार बुलाते रहे, लेकिन काम नहीं किया। तीन बार तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। अब तक नाम नहीं बदल पाया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बांगरमऊ तहसील में डीएम को अध्यक्षता करनी थी। सुबह से ही फरियादियों की भीड़ लग गई थी। जिला मुख्यालय पर आयोजित मिशन शक्ति व अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते डीएम नहीं पहुंच सके। एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने जन शिकायतों की सुनवाई की। बांगरमऊ तहसील दिवस में कुल 169 शिकायती पत्र आए। इसमें 8 का निस्तारण मौके पर किया गया। बांगरमऊ तहसील आईं रसूलपुर मझिगवां निवासी नन्हीं देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम के तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने की। यहां अलग-अलग मामलों की 104 शिकायती पत्र आए। इसमें नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां सीओ कृपाशंकर सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हसनगंज तहसील में एसडीएम एसडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में 86 मामले आए। इसमें राजस्व 37, विकास 17, पुलिस 19 व अन्य 13 मामले आए। इसमें राजस्व के चार प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। यहां सीओ राजकुमार शुक्ला, तहसीलदार निधि पांडेय, अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी उपस्थित रहे। पुरवा में एसडीएम राजेश चौरसिया की अध्यक्षता में 100 मामले आए। इसमें 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। यहां तहसीलदार नरेंद्र यादव, डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बीघापुर तहसील में एसडीएम अंकित शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां कुल 55 मामले आए। इसमें 11 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed