फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

महिला प्रधानों से बोले मुख्यमंत्री, विकास कराएं

Sat, 21 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
civic
लखनऊ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद उन्नाव जनपद की महिला ग्राम प्रधान। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला प्रधानों से अपनी ग्राम पंचायतों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भरपूर बजट दिया जा रहा है। इसलिए अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराएं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसमें जनपद की 22 महिला ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। शनिवार सुबह 6 बजे पंचायतीराज विभाग के जिला समन्वयक अविनाश द्विवेदी बस से महिला प्रधानों को लेकर लखनऊ रवाना हुए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पहुंचकर सभी को आरक्षित सीट पर बैठाया गया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के महत्व और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की जानकारी दी। कहा कि आप सभी को जनता ने प्रधान चुनकर सेवा का मौका दिया है। आप पर ग्राम पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों के विकास की सोचें और उस पर काम करें। सरकार पंचायतों को भरपूर बजट दे रही है। यदि कहीं समस्या आए तो ब्लॉक और जिलास्तर पर शिकायत करें। फिर भी यदि अधिकारी न सुने तो 1076 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

असोहा सेरवइया की प्रधान मीना त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत को शिक्षित करने की बात कही है। अब वह गांव में शिक्षा का स्तर बेहतर करने पर काम करेंगी। बीघापुर की रुझई प्रधान अमिता सिंह का कहना है कि गांव पंचायत में विकास कार्य शुरू कराएंगी और गांव को जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए काम शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed