फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गंगा के बढ़े जलस्तर से कटान

Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
civic
बारासगवर/बीघापुर। ग्रामसभा गढे़वा के निकट गंगा नदी पर बने पुल को गांव गढे़वा से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। मंगलवार रात से गंगा के बढ़े जलस्तर से कटान तेज हो गई है। इससे भविष्य में इसका असर मार्ग पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर नगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से सटकर गंगा के बहने से कटान तेजी के साथ हो रहा है। ऐसे में मार्ग कटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण उमाशंकर लोधी, प्रदीप शुक्ला व रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि यदि ऐसे ही कटान होती रही तो यह मार्ग जल्द ही बंद हो सकता है। यदि पत्थर डालकर कटान को न रोका गया तो आवागमन बंद हो सकता है। एसडीएम बीघापुर अंकित शुक्ला ने बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से लोक निर्माण विभाग के अभियंता को पत्र भेज दिया गया है। कटान को देखते हुए तहसील व पुलिस प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed