{"_id":"611badd88ebc3e43241d9178","slug":"civic-unnao-news-knp646530539","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल और 12 मोहल्लों की बिजली पांच घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल और 12 मोहल्लों की बिजली पांच घंटे गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोनिक, सरोजनीनगर से कुंदनरोड आई 132 केवी लाइन में फाल्ट की मरम्मत करने में बिजली विभाग को पांच घंटे लग गए। शहर के दो बिजलीघर बंद रहे। इससे जिला अस्पताल समेत 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। इनवर्टरों के जवाब दे जाने से उमसभरी गर्मी में लोग बैचेन रहे। लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
मंगलवार सुबह नौ बजे सोनिक व सरोजनीनगर से शहर आई 132 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। तार टूटने से जिला अस्पताल का स्वतंत्र फीडर, सिटी पावर हाउस व कब्बाखेड़ा उपकेंद्र बंद हो गए। इससे जुड़े जिला अस्पताल, बड़े, छोटा चौराहा, गांधीनगर, बाबूगंज, कंजी, स्टेशनरोड, धवनरोड, आईबीपी, सिविल लाइन, मौहारीबाग, पूरननगर, कचहरी, रामपुरी समेत अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। पांच घंटे तक दोनों सब स्टेशन बंद रहे। जिला अस्पताल में तीन जनरेटर के माध्यम से रोस्टरवार वार्ड और ओपीडी को बिजली दी गई। एसडीओ टाउन विशाल वर्मा ने बताया कि 132 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई थी। दोपहर 12 बजे लाइन सही करके आपूर्ति चालू की गई। वैसे ही फिर से दूसरी जगह पर लाइन का तार टूट गया। दुबारा मरम्मत कराकर दोपहर दो बजे के आपूर्ति सामान्य हो सकी।
असोहा ब्लाक क्षेत्र के दरसवां और पाठकपुर उपकेंद्र के फीडर में एक किलोमीटर में बिछाई गई 33 केवी की भूमिगत लाइन में फाल्ट होने से नवाबगंज के आधा सैकड़ा गांवों में पूरे दिन बिजली नहीं रही। देर शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। बिजली विभाग ने इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को नवाबगंज से जोड़कर सप्लाई बहाल कराई। एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दरसवां व पाठकपुर उपकेंद्र को जोड़ने से नवाबगंज क्षेत्र के लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं अतिरिक्त लोड पड़ने से फाल्ट भी बढ़ रहे हैं। फिर भी भूमिगत फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।