फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

ऐसी पुलिस को सैल्यूट

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
civic
युवती को नई साइकिल देती महिला आरक्षी। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। साइकिल चोरी की शिकायत लेकर थाने आई गरीब परिवार की युवती को महिला पुलिस कर्मियों ने आपस में चंदा कर नई साइकिल खरीद कर दी। पुलिस के इस काम की लोगों में खूब चर्चा रही। लोगों को कहना था कि ऐसी पुलिस को दिल से सैल्यूट करना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम जगतखेड़ा निवासी रूपनारायण की पुत्री प्रतिमा गुरुवार को अचलगंज कस्बा आई थी। वहां से उसकी साइकिल गायब हो गई। शिकायत लेकर वह थाने पहुंची। थाने में तैनात महिला आरक्षियों संध्या यादव व निधी सिंह ने उसकी आपबीती सुनी। इसके बाद आपस में पैसा इकट्ठा किया। इसमें थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह ने भी मदद की। इसके बाद युवती को नई साइकिल खरीद कर दी। साइकिल पाकर प्रतिमा की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उसने कहा कि ये तो सोचा भी न था कि पुलिस ही नई साइकिल खरीद कर दे देगी। पुलिस की इस कार्यशैली की लोगों में खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर रिसीविंग देने तक में पुलिस पर उगाही के आरोप लगते रहते हैं। जरा-जरा से काम पर वसूली की शिकायतें होती रहती हैं। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों के खुद चंदा कर पीड़िता को नई साइकिल देने की जितनी तारीफ की जाए, कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed