फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

किसानों के खाते में आई सम्मान निधि

Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic
उपकृषि निदेशक कार्यालय में कंप्यूटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनते किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के चार लाख से अधिक किसानों के खातों में सम्मान निधि की किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है। बैंक खाते में धनराशि पहुंचते ही मोबाइल पर मैसेज आया तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की। इसका सीधा प्रसारण उप निदेशक कृषि कार्यालय में किसानों को दिखाया गया। प्र्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित भी किया। दोपहर 12.30 बजे के प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बटन दबाकर किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया। किसानों के मोबाइल पर दो हजार रुपये पहुंचने का मैसेज आया तो किसान चहक उठे। किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन में दो हजार रुपये मिलने से काफी मदद मिलेगी। उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि जिले के 4.92 लाख किसानों की सूची भेजी गई है। उनके खातों में दो हजार रुपये आएंगे। सभी किसानों के खातों में पैसा पहुंचने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। यदि किसी किसान के खाते में पैसा न पहुंचा हो तो वह ब्लाक, तहसील या उनके जिला मुख्यालय कार्यालय में आकर शिकायतीपत्र दे सकते हैं। जांच कराकर उन्हें भी योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने तीन माह के अंतराल पर दूसरी किस्त जारी की है। इससे पहले 14 मई को मोदी सरकार ने किसानों के खातों में दो हजार का सम्मान भेजा था। उस समय खरीफ सीजन की शुरुआत थी। अब खरीफ का पीक सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में तीन माह के अंदर सोमवार को फिर से किसानों के खातों में दो हजार रुपये और भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed